Home   »   चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत...

चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 111 पदक जीते

चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 111 पदक जीते |_3.1

चीन के हांगचाओ में चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 111 पदकों के साथ पांचवां स्‍थान प्राप्‍त किया। भारत ने 29 स्‍वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्‍य पदक जीते। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया में वर्ष 2018 में तीसरे पैरा एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 72 पदक जीते थे। भारतीय पैरा एथलीटों ने 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए 107 पदकों के रिकॉर्ड से चार पदक अधिक जीते।

एथलेटिक्स में भारत के कुल 111 में से सर्वाधिक 55 पदक जीते। बैडमिंटन खिलाडियों ने चार स्वर्ण सहित 21 पदकों के साथ दूसरा सबसे बड़ा योगदान दिया। शतरंज में आठ और तीरंदाजी में सात पदक जीते, जबकि निशानेबाजी ने छह पदक प्राप्‍त किए। आज अंतिम दिन भारत ने चार स्वर्ण सहित 12 पदक अपने नाम किए। सात पदक शतरंज से, चार एथलेटिक्स से और एक रोइंग से आया।

 

पदक तालिका में

पदक तालिका में मेजबान चीन 214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य पदकों सहित कुल 521 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा। ईरान ने दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। उसने 44 स्वर्ण, 46 रजत और 41 कांस्य पदक जीतकर कुल 131 पदक जीते। जापान ने 42 स्वर्ण सहित कुल 150 पदक जीते और तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। दक्षिण कोरिया 30 स्वर्ण, 33 रजत और 40 कांस्य पदकों सहित कुल 103 जीतकर चाथे स्‍थान पर रहा।

भारतीय एथलीटों का दबदबा

एथलेटिक्स में जीते सर्वाधिक पदक भारतीय खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 55 पदक एथलेटिक्स में जीते जबकि बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत 21 पदक जीते। शतरंज में आठ और तीरंदाजी में सात पदक मिले जबकि निशानेबाजों ने छह पदक जीते। अंतिम दिन शनिवार को भारत ने चार स्वर्ण समेत 12 पदक जीते। इनमें से सात पदक शतरंज में, चार एथलेटिक्स में और एक नौकायन में मिला।

 

पहले पैरा एशियाई खेल

पहले पैरा एशियाई खेल 2010 में ग्वांग्झू में हुए थे जिसमें भारत ने 14 पदक जीते थे और 15वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद 2014 में भारत 15वें और 2018 में नौवे स्थान पर रहा। भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 100 से अधिक (101) पदक जीते थे।

 

Find More Sports News Here

चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 111 पदक जीते |_4.1

FAQs

एशियाई खेल का प्रतीक चिन्ह क्या है?

एशियाई खेलों का प्रतीक चिन्ह उगते हुए सूरज के साथ एक-दूसरे से जुड़े हुए छल्ले हैं।