भारत और फ्रांस ने किया मेगा नौसैनिक अभ्यास

भारत और फ्रांस की नौ सेनाओं ने भूमध्य सागर में युद्धाभ्यास किया। वरुण अभ्यास के 22वें संस्करण में दोनों देशों की सेनाओं ने एक से बढ़कर एक आधुनिक युद्धक हथियारों और जहाजों का प्रदर्शन किया। यह मेगा अभ्यास दो से चार सितंबर तक हुआ।

फ्रांसीसी पक्ष का प्रतिनिधित्व फ्रंटलाइन जहाज एफएस प्रोवेंस, पनडुब्बी सफ्रेन, लड़ाकू विमान एमबी 339 और हेलीकाप्टर एनएच 90 द्वारा किया गया था। नौसेना ने कहा कि अभ्यास के दौरान उन्नत नौसैनिक अभियानों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास, पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास, वायु रक्षा अभ्यास आदि शामिल थे।

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं का द्विपक्षीय अभ्यास

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं का द्विपक्षीय अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। इस अभ्यास को बाद में 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया और तब से यह भारत-फ्रांस के रणनीतिक द्विपक्षीय मजबूत संबंधों की पहचान बन गया है। साल 2024 का वरुण अभ्यास दो से चार सितंबर तक भूमध्य सागर में हुआ। इसमें भारतीय नौसैनिक जहाज तबर और लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमान पी-8आई ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इसमें जहाज-जनित हेलीकॉप्टर भी शामिल रहे।

भारत-फ्रांस नौसैनिक संबंधों की रीढ़

विपक्षीय अभ्यास वरुण भारत-फ्रांस नौसैनिक संबंधों की रीढ़ है। अंतरसंचालनीयता बढ़ाने और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान की दिशा में काफी विकसित हुआ है। नौसेना ने कहा कि भूमध्य सागर में वरुण के 22वें संस्करण का संचालन भारत और फ्रांस के बीच समुद्री क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का प त्थर है। यह हिंद महासागर से दूर भारतीय नौसेना की पहुंच और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। भारतीय नौसेना दुनिया भर में समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago