भारत ने नेपाल को उपहार में दीं 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न संगठनों को 35 एंबुलेंस और 66 स्कूल बसें उपहार में दी हैं। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के वित्त मंत्री बर्षमान पुन की उपस्थिति में वाहनों की चाबियां सौंपी।

भारतीय दूतावास ने कहा कि 14 अप्रैल को सौंपे गए 101 वाहनों में से दो भूकंप प्रभावित जाजरकोट और पश्चिम रुकुम जिले को दिए गए हैं। नेपाल के वित्त मंत्री ने चल रही विभिन्न परियोजनाओं में भारत के मदद की प्रशंसा की।

 

द्विपक्षीय संबंध मजबूत

बता दें, इससे नेपाल और भारत के बीच लोगों से लोगों का जुड़ाव और द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। वाहन सौंपे जाने के कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की नगरपालिकाओं और ग्रामीण नगरपालिकाओं के मेयर एवं अध्यक्षों के साथ ही लाभ प्राप्त करने वाले संगठनों के प्रतिनिधि, नेपाल सरकार के अधिकारी एवं राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

नेपाली अधिकारियों की ओर से सराहना

वित्त मंत्री पुन ने नेपाल में भारत की चल रही विकासात्मक परियोजनाओं की सराहना की, लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

 

नेपाल के विकास के लिए निरंतर समर्थन

1994 से भारत द्वारा एम्बुलेंस और स्कूल बसों का दान स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के नेपाल के प्रयासों के लिए उसके स्थायी समर्थन को रेखांकित करता है। इस पहल का उद्देश्य नेपाल की विकास यात्रा में योगदान करते हुए इन महत्वपूर्ण सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago