भारत ने फिलीपींस को सौंपी ब्रह्मोस की पहली खेप

भारत ने चीन के पड़ोसी देश फिलीपीन को ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप सौंपी। फिलीपीन इसे दक्षिणी चीन सागर में तैनात करेगा, जिससे चीन की चिंता बढ़ गई है। दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन का स्पार्कली द्वीप को लेकर विवाद चलता रहता है।

चीन आसपास के छोटे द्वीपीय देशों को धमकाता रहता है, क्योंकि यह देश सैन्य रूप से मजबूत नहीं हैं। ऐसे में ब्रह्मोस के मिलने से फिलीपीन की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी, इस बात को लेकर चीन अधिक चिंतित है।

 

2,966 करोड़ रुपये का सौदा

जनवरी 2022 में फिलीपीन ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद के लिए 2,966 करोड़ रुपये का सौदा किया था। भारत व रूस को छोड़कर ब्रह्मोस मिसाइल पाने वाला फिलीपीन दुनिया का पहला देश है। वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिये ब्रह्मोस की डिलिवरी की गई। ब्रह्मोस के तीन सिस्टम सौंपे गए हैं। हर सिस्टम में दो मिसाइल लॉन्चर, एक रडार और एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होता है।

 

प्रशिक्षण भी देगा भारत

फिलीपीन को भारत ब्रह्मोस मिसाइल के संचालन का प्रशिक्षण भी देगा। इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की गति मैक 2.8 है। यानी आवाज की गति से 2.8 गुना ज्यादा। फिलीपीन को दी गई ब्रह्मोस की मारक क्षमता 290 किमी है। इसे पनडुब्बी, पोत, हवाई जहाज या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है।

 

देशों की खरीद में दिलचस्पी

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के महानिदेशक अतुल दिनाकर राणे के मुताबिक अर्जेंटीना, वियतनाम सहित दुनिया के 12 देश इसे खरीदने को उत्सुक हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Holi 2026: जानें इस बार कब होगा होलिका दहन

Holi 2026: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता…

11 hours ago

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

11 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

12 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

12 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

13 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

13 hours ago