Home   »   तीसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका...

तीसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका पर 317 रन की रिकॉर्ड जीत हासिल की

तीसरे वनडे में भारत ने श्रीलंका पर 317 रन की रिकॉर्ड जीत हासिल की |_3.1

भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी। शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में दो शतक की बदौलत 283 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 116 रन और विराट कोहली ने 166 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। इस तरह टीम इंडिया ने 317 रन से जीत दर्ज की। भारत ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। भारत ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। चौथी बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है।

यहां वनडे में रनों के हिसाब से सबसे ज्यादा जीत की सूची दी गई है:

317- भारत बनाम श्रीलंका, 2023
290 – न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, 2008
275 – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, 2015
272 – दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, 2010
257 – भारत बनाम बरमूडा, 2007

Find More Sports News Here

Indian batter Ishan Kishan hits fastest ODI double hundred off 126 balls_80.1

FAQs

वनडे 50 ओवर का कब हुआ?

1987 के विश्व कप में, ICC ने ओवरों को 60 से घटाकर 50 करने का फैसला किया और यह एक बड़ी सफलता थी। तब से वनडे 50 ओवर के प्रारूप में खेले जाते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *