Categories: International

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी

भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन-आईबीएफपीएल इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्‍लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा। ढाका की जातीय संसद में एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में बिजली राज्‍य मंत्री नसरूल हामिद ने कहा कि लगभग 131 दशमलव पांच किलोमीटर लंबे पाइपलाइन का निर्माण भारत से डीजल का आयात करने के लिए किया गया है। इस पाइपलाइन का 126 दशमलव पांच किलोमीटर हिस्‍सा बांग्‍लादेश में और पांच किलोमीटर भारत में है। उन्‍होंने कहा कि न्‍यूज एजेंसी यूएनबी के अनुसार इस पाइपलाइन के जरिए आयात किए जाने वाले डीजल पर प्रारंभिक कार्य चल रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह अंतरराष्‍ट्रीय पाइपलाइन डीजल को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमि‍टेड के सिलिगुडी विपणन टर्मिनल से बांग्‍लादेश पेट्रोलियम कॉपरेशन-बीपीसी के पार्बतीपुर डिपो तक पहुंचायेगा। ऐतिहासिक भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन समारोह का आयोजन सितम्‍बर-2018 में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच किया गया था। इस पाइपलाइन की प्रतिवर्ष डीजल आपूर्ति क्षमता दस लाख मीट्रिक टन है। इस परियोजना का निर्माण भारत सरकार के अनुदान से किया जा रहा है।

 

महत्वपूर्ण टेकअवे

 

  • बांग्लादेश मुद्रा: बांग्लादेशी टका
  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago