भारत ने एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता संभाली

भारत ने वैश्विक और एशियाई स्तर पर नई उपलब्धि हासिल की है। भारत को 2024 के लिए एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में आपदा जोखिम को कम करने, सहयोग करने के लिए बने अंतरराष्ट्रीय संगठन एशियाई आपदा तैयारी केंद्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य और एचओडी राजेंद्र सिंह ने अध्यक्ष का पदभार संभाला। अब तक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना इस संगठन की कमान संभाल रहा था।

नेतृत्व की भूमिका और पहल

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आपदा जोखिम न्यूनीकरण में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरा है, विशेष रूप से आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) की स्थापना के माध्यम से। ADPC में देश का नेतृत्व DRR को आगे बढ़ाने और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में जलवायु लचीलापन बनाने के लिए इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आपदा के लिए बुनियादी ढांचा तैयार

गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आपदा जोखिम को कम करने के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर नेतृत्व किया है। भारत ने इस दिशा में कई पहल कीं।

खासकर आपदा से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन करते हुए आपदा के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया है। बता दें कि ADPC में बांग्लादेश, कंबोडिया, चाइना, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड सदस्य देश हैं। भारत ने 25 जुलाई को बैंकॉक में एडीपीसी पांचवी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी की।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago