भारत और यूनेस्को पेरिस में 2024 के मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन का सह-आयोजन करेंगे

मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) के 2024 संस्करण का आयोजन 6 सितंबर 2024 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के फ्रांस के पेरिस स्थित मुख्यालय में होगा। यह गोलमेज सम्मेलन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय और यूनेस्को के प्राकृतिक विज्ञान क्षेत्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जायेगा। मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन (सीएसएआर) की परिकल्पना और एक शेरपा-ट्रैक पहल के रूप में इसका शुभारंभ जी20 की भारत की अध्यक्षता, 2023 के दौरान किया गया था।

वैश्विक भागीदारी और विषय

कुल 28 देशों के प्रतिनिधिमंडल, अपने मुख्य विज्ञान सलाहकारों (सीएसए) या नामांकित समकक्षों के नेतृत्व में और 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन “खुले विज्ञान को बढ़ावा, ज्ञान की विषमता को पाटना, और विश्व स्तर पर विज्ञान सलाह क्षमता का निर्माण” विषय पर चर्चा करने के लिए इस गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे। गोलमेज सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद और यूनेस्को की सहायक महानिदेशक (एडीजी – प्राकृतिक विज्ञान) डॉ. लिडिया ब्रिटो द्वारा की जाएगी।

पूर्व-गोलमेज ज्ञान सत्र

6 सितंबर 2024 को, सीएसएआर 2024 से पहले एक मुक्त-प्रवाह ज्ञान सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें विज्ञान में विश्वास बनाने में विज्ञान सलाह तंत्र के प्रभाव पर चर्चा की जाएगी और देश, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान सलाह क्षमता के निर्माण के संबंध में अंतर्दृष्टि विकसित की जाएगी। यह खुला सत्र मुख्य वैज्ञानिक सलाहकारों एवं समकक्षों, विभिन्न सदस्य देशों के यूनेस्को स्थायी प्रतिनिधिमंडलों और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं विज्ञान सलाहकार निकायों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का अवसर प्रदान करेगा।

भविष्य की संभावनाएँ

गोलमेज़ का यह 2024 संस्करण दक्षिण अफ्रीका द्वारा इस पहल को आगे बढ़ाने के साथ इस प्रयास को जारी रखने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

2 hours ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

2 hours ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

3 hours ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

4 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

5 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

5 hours ago