Categories: Defence

भारत और जापान वायु रक्षा में सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त अभ्यास करेंगे

भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित करने के लिए तैयार हैं। यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भाग ले रहे हैं। संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय दल में चार सुखोई-30 एमकेआई, दो सी-17 और एक आईएल-78 विमान शामिल होंगे, जबकि जापानी एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स चार एफ-2 और चार एफ-15 विमानों के साथ भाग लेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जापान की राजधानी टोक्यो में 8 सितंबर 2022 को आयोजित दूसरी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय 2+2 बैठक के दौरान, भारत व जापान आपसी द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ाने तथा अधिक सैन्य अभ्यासों में शामिल होने पर सहमत हुए थे, जिसमें यह पहला संयुक्त लड़ाकू जेट अभ्यास भी शामिल है, जो दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा सहयोग में बढ़ती हुई स्थिति को दर्शाता है। इस तरह यह अभ्यास दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने तथा रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

प्रारंभिक अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं के बीच विभिन्न हवाई युद्ध अभ्यास आयोजित होंगे। दोनों वायु सेनाएं एक जटिल वातावरण में बहु-डोमेन हवाई युद्ध मिशन में शामिल होंगी और इस दौरान सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान भी होगा। दोनों पक्षों के विशेषज्ञ विभिन्न परिचालन पहलुओं पर अपनी निपुणता और दक्षता साझा करने के लिए भी चर्चा करेंगे। अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ दोस्ती के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को सशक्त करेगा और दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र बढ़ाएगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

वीर चक्र पुरस्कार विजेता केजी जॉर्ज का 95 साल की उम्र में निधन

मशहूर वीर चक्र अवॉर्डी केजी जॉर्ज 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो थे। हाल ही…

16 hours ago

Rashmika Mandanna ने ‘द गर्लफ्रेंड’ के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

रश्मिका मंदाना को तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का पुरस्कार मिला…

16 hours ago

लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के फाइनल में हारे

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 (All England Open Badminton Championships 2026)…

16 hours ago

भारत ने लामितिये 2026 अभ्यास के लिए सैन्य टुकड़ी भेजी

भारतीय सशस्त्र बलों की एक टीम सेशल्स पहुंच गई है, जहां वह अभ्यास लामितिये 2026…

17 hours ago

SBI ने महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा सोशल लोन लॉन्च किया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 500 मिलियन डॉलर की सिंडिकेटेड सोशल लोन सुविधा शुरू करने…

17 hours ago

RBI ने केतन मर्चेंट को फिनो पेमेंट्स बैंक के अंतरिम CEO के तौर पर मंज़ूरी दी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केतन मर्चेंट को फिनो पेमेंट्स बैंक का अंतरिम CEO बनाने…

18 hours ago