जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को पाकिस्तान से मिल रहे समर्थन के बीच भारत और इंडोनेशिया ने सीमा पार आतंकवाद के लिए छद्म रूप से आतंकियों के इस्तेमाल की निंदा की है। भारत-इंडोनेशिया आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह की शुक्रवार को जकार्ता में आयोजित छठी बैठक में सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठा।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें आतंकवादियों द्वारा नयी व उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग को रोकना भी शामिल था।
भारत और इंडोनेशिया ने सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा की तथा व्यापक व सतत तरीके से आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद के लिए छद्म रूप से आतंकवादियों के उपयोग की भी निंदा की। मंत्रालय ने कहा, “दोनों पक्षों ने घरेलू, क्षेत्रीय व वैश्विक आतंकवाद के खतरे के पर चर्चा की।”
भारत और इंडोनेशिया ने घरेलू, क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद के खतरों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। चर्चा में संयुक्त राष्ट्र, आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) जैसे क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मंचों में सहयोग पर भी चर्चा की गई।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकारी अधिकारियों को…
हाल ही में जारी 2026 के सबसे युवा अरबपतियों (30 वर्ष से कम) की सूची…
तमिलनाडु 2024-25 में भारत का शीर्ष टेक्सटाइल निर्यातक राज्य बनकर उभरा है, जिसने गुजरात और…
भारत और वियतनाम ने जनजातीय एवं जातीय विकास के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत…
भारत की प्रमुख आईटी कंपनी Wipro ने गांधीनगर स्थित GIFT City में एक नया एआई…
2026 में दुनिया भर में स्वयं के दम पर बनी (सेल्फ-मेड) महिला अरबपतियों की संख्या…