Categories: Summits

भारत और फ्रांस के बीच पांचवां वार्षिक रक्षा संवाद हुआ

रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने अपने दो यूरोपीय देशों के दौरे के समापन से पहले 11 अक्टूबर, 2023 की देर रात पेरिस में फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के मंत्री श्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ पांचवीं वार्षिक रक्षा वार्ता का आयोजन किया। दोनों मंत्रियों ने रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर देने के साथ क्षेत्रीय स्थिति के आकलन से लेकर दोनों देशों के बीच चल रहे सैन्य अभ्‍यासों जैसे कई विषयों पर चर्चा की।

मंत्रियों ने मौजूदा रक्षा परियोजनाओं की समीक्षा की और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने अंतरिक्ष, साइबर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर भी चर्चा की। इस बैठक से पहले फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे पहले दिन में, राजनाथ सिंह ने पेरिस के पास गेनेविलियर्स में सफरान इंजन डिवीजन के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का दौरा किया और एयरो-इंजन प्रौद्योगिकी में नवीनतम विकास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने भारत के साथ सहयोग की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए शीर्ष फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की। श्री राजनाथ सिंह ने भारत में सह-विकास और सह-उत्पादन के लाभों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें अन्य देशों को निर्यात करने की संभावनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने भारतीय बाजार के बड़े, कुशल मानव संसाधन आधार, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और एक मजबूत कानूनी व्यवस्था जैसे अंतर्निहित लाभों को रेखांकित किया। रक्षा मंत्री ने 10 अक्टूबर, 2023 को पेरिस पहुंचने के बाद, वहां पर भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की।

अपने दो यूरोपीय देशों के दौरे के पहले चरण में, श्री राजनाथ सिंह ने रोम में इटली के रक्षा मंत्री श्री गुइडो क्रोसेटो के साथ बातचीत की। सुरक्षा और रक्षा नीति, अनुसंधान एवं विकास, सैन्य क्षेत्र में शिक्षा, समुद्री क्षेत्र संबंधी जागरूकता, रक्षा क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करना और औद्योगिक सहयोग, संयुक्‍त उद्यम की स्‍थापना, सह-विकास, सह-उत्पादन जैसे विभिन्न रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वार्ता के बाद रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने रोम में इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ और अन्य शीर्ष उद्योग के प्रमुखों से भी मुलाकात की।

 

Find More News related to Summits and Conferences

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

1 hour ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

3 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

3 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

19 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

19 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

20 hours ago