
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 9 फरवरी, 2023 को हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रह्माकुमारी के ओम शांति रिट्रीट केंद्र में ‘मूल्य-निष्ठ समाज की नींव- महिलाएं’ की विषयवस्तु पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय जागरूकता अभियान ‘परिवार को सशक्त बनाना’ की शुरुआत की।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मुख्य बिंदु
- इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज के राष्ट्रीय सम्मेलन की विषयवस्तु ‘ मूल्य-निष्ठ समाज की नींव- महिलाएं’ काफी प्रासंगिक है। महिलाओं ने भारतीय समाज में मूल्यों और नैतिकता को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
- ब्रह्माकुमारी संस्था ने महिलाओं को केंद्र में रखकर भारतीय मूल्यों को फिर से जीवित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आज यह विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है, जिसे महिलाएं संचालित करती हैं।
- इस संस्था की 46 हजार से अधिक बहनें लगभग 140 देशों में अध्यात्म की परंपरा और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं।
महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रपति
- महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रपति ने कहा कि जब भी महिलाओं को समान अवसर मिले हैं, उन्होंने हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर और कभी-कभी उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है।
- उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। हालांकि, उनमें से कई शीर्ष स्थान तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। यह पाया गया है कि निजी क्षेत्र में मध्य स्तर के प्रबंधन में एक निश्चित स्तर से ऊपर महिलाओं की भागीदारी में कमी आई है। इसके पीछे मुख्य कारण पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं।
- आम तौर पर कामकाजी महिलाओं को कार्यालय के साथ-साथ घर की भी जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है कि बच्चों को पालना और घर चलाना केवल महिलाओं की जिम्मेदारी है। महिलाओं को परिवार से अधिक सहयोग मिलना चाहिए, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपने करियर में सर्वोच्च पद पर पहुंच सकें।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


