भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने हैदराबाद में हथियार प्रणाली स्कूल (डब्ल्यूएसएस) का उद्घाटन किया है। डब्ल्यूएसएस का उद्देश्य भारतीय वायु सेना को भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर पुन: व्यवस्थित और समयानुसार परिवर्तित करना है।
वायु सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस नए प्रशिक्षण प्रतिष्ठान का गठन सामान्य रूप से सशस्त्र बलों और विशेष रूप से भारतीय वायुसेना के लिए एक बड़ी छलांग है। हैदराबाद के बेगमपेट वायु सेना स्टेशन पर एक जुलाई को हथियार प्रणाली स्कूल (डब्ल्यूएसएस) के उद्घाटन के साथ ही भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
डब्ल्यूएसएस नवगठित शाखा के अधिकारियों को भारतीय वायुसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगा। बयान में कहा गया है, ‘‘हथियार प्रणाली स्कूल के फ्लाइट कैडेट इस संस्थान में अपने दूसरे सेमेस्टर का प्रशिक्षण लेंगे। नयी शाखा में सुखोई-30 एमकेआई और सी-130जे, हवाई प्लेटफार्मों में हथियारों और प्रणालियों को संचालित करने के लिए फ्लाइंग स्ट्रीम, सतह से हवा और सतह से सतह पर मार करने वाली हथियार प्रणालियों के लिए मिशन कमांडर, ऑपरेटर और अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और इमेजरी को संभालने के लिए ‘इंटेलिजेंस स्ट्रीम’ शामिल होंगी।
वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि हथियार प्रणाली स्कूल के निर्माण के साथ, जमीन आधारित और विशेषज्ञ हथियार प्रणालियों के संचालक एक मंच पर आ जाएंगे, जिससे भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इस एक नवगठित शाखा में अग्रणी है। इस कारण वे ऐसे स्तंभ हैं जिन पर परिकल्पित प्रशिक्षण व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी है। इससे वायु सेना सुदृढ़ होगी। स्कूल के संस्थापक सदस्यों की प्रशंसा करते हुए, वायु सेना प्रमुख ने सभी कर्मियों से देश में हथियार प्रणालियों के प्रशिक्षण के लिए स्कूल को एक नोडल केंद्र के रूप में स्थापित करने का आग्रह किया।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष…
अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस (International Nowruz Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह…
विश्व हिमनद दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी…
फरवरी 2026 में भारत के आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (Index of Eight Core Industries…
अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य…
हाल ही में The Lancet Global Health में प्रकाशित एक अध्ययन में चेतावनी दी गई…