भारतीय नौसेना को मिलेगा सीहॉक हेलीकॉप्टर स्क्वॉड्रन

बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर एमएच-60 रोमियो सीहॉक के स्क्वाड्रन को छह मार्च को नौसेना में शामिल किया जाएगा। यह ब्लैकहाक हेलीकाप्टर का समुद्री संस्करण है। सीहॉक को आइएनएएस (इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन) 334 के रूप में कमीशन किया जाएगा। सीहॉक हेलिकाप्टर स्क्वाड्रन को शामिल किए जाने से नौसेना की युद्धक क्षमता और बढ़ेगी।

रक्षा मंत्रालय के कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में आइएनएस गरुड़ पर सीहाक्स हेलिकाप्टर स्क्वाड्रन को शामिल करेंगे। पनडुब्बी रोधी युद्ध, खोज और बचाव अभियान के लिए डिजाइन किए गए इन हेलीकाप्टरों का शामिल होना रक्षा आधुनिकीकरण की दिशा में भारत के लिए महत्वपूर्ण क्षण होगा।

 

एवियोनिक्स सूट से लैस

सीहॉक उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट से लैस हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में सीहाक की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री उपस्थिति को मजबूती देगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगी।

 

सीहॉक हेलीकॉप्टर स्क्वॉड्रन में खासियत क्या है?

बता दें, इनका उपयोग निगरानी, जासूसी, वीआईपी मूवमेंट, हमला, सबमरीन खोजना और उसे बर्बाद करने में काम आ सकता है। इसे और भी कई तरह के कामों में लगा सकते हैं। रोमियो हेलीकॉप्टर पर दर्जनों प्रकार के सेंसर्स और रडार लगे हैं। ये सेंसर्स दुश्मन के हर हमले की जानकारी देते हैं। इसे उड़ाने के लिए 3 से 4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है। इनके अलावा इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं।

 

इस हेलीकॉप्टर की लंबाई

हथियारों, यंत्रों और सैनिकों के साथ, इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 10,433 किलोग्राम है। इसकी लंबाई 64.8 फीट है और ऊंचाई 17.23 फीट है। MH 60R Multi-Role Helicopter में दो जनरल इलेक्ट्रिक के टर्बोशैफ्ट इंजन लगे हैं, जो टेकऑफ के समय 1410×2 किलोवॉट की ताकत पैदा करते हैं। इसके मुख्य पंखे का व्यास 53.8 फीट है।

 

हेलीकॉप्टर की गति

ये रोमियों हेलिकॉप्टर एक बार में 830 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और अधिकतम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इस हेलीकॉप्टर सीधे उठने की गति 1650 फीट प्रति मिनट है। रोमियो हेलीकॉप्टर अधिकतम 270 किलोमीटर की गति से उड़ सकता है। हालांकि जरूरत के मुताबिक, हेलीकॉप्टर गति को बढ़ाकर 330 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ले जाया जा सकता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago