इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट ने सिंगापुर यूनिवर्सिटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन (SUTD) के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 जारी किया है। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में कुल 109 शहरों का सर्वेक्षण किया गया है।
यह सूचकांक आर्थिक और तकनीकी डेटा और वहां नागरिकों की धारणा कि उनके शहर कितने “स्मार्ट” हैं के आधार पर शहरों को रैंक प्रदान करता है। सूचकांक में सिंगापुर शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद हेलसिंकी और ज्यूरिख शीर्ष तीन स्मार्ट शहरों के रूप में शामिल हैं। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में, हैदराबाद भारतीय शहरों में शीर्ष स्थान पर रहा, जिसे 85 वें स्थान पर रखा गया है। स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020 में भारतीय शहरों की रैंकिंग में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है।
सूचकांक में शामिल भारतीय शहरों की सूची:
- हैदराबाद: 85 (2019 में 67 वां)
- नई दिल्ली: 86 (2019 में 68 वां)
- मुंबई: 93 (2019 में 78 वां)
- बेंगलुरु: 95 (2019 में 79 वां)



ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


