Categories: Uncategorized

IIT मंडी ने एफपीओ की स्थापना के लिए नाबार्ड के साथ किया समझौता

मंडी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology) और एनाब्लिंग वीमेन ऑफ़ कामंद (EWOK) सोसायटी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में तीन किसान उत्‍पादक संगठनों की स्थापना करने के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस समझौते के तहत नाबार्ड ने EWOK सोसायटी और IIT, मंडी को अगले 3 वर्षों में स्थापित किए जाने वाले इन 3 एफपीओ संगठनो के लिए 35 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की है।


किसान उत्पादक संगठन:-

किसान उत्पादक संगठन मूल रूप से किसानों का एक समूह है, जो संगठन में शेयरधारकों सदस्य होते हैं। यह एक पंजीकृत निकाय होता है जो कृषि उपज से संबंधित व्यापारिक गतिविधियों को देखता है और सदस्य किसानों के लाभ के लिए भी कार्य करता है।

एनाब्लिंग वीमेन ऑफ़ कामंद (EWOK):-

एनाब्लिंग वीमेन ऑफ़ कामंद, आईआईटी मंडी महिला केंद्र द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसे मंडी की 5 पंचायतों कटौला, कटिंडी, नवलया, बथेरी और कामंद में छोटे उद्यमों को स्थापित करने में ग्रामीण महिलाओं की मदद और उन्हें मंडी में उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और जानकारी देने में मदद करने के लिए शुरू की गई है।इस त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार, IIT मंडी और EWOK सोसायटी किसान उत्पादक संगठनों की स्थापना के लिए समूहों की पहचान करेगी, एफपीओ को स्थापित करने और पंजीकरण करने में सहायता, सहित व्यवसाय विकास योजना बनाने के एफपीओ के सीईओ और निदेशक मंडल को प्रशिक्षित और उनके ऋण को बढ़ाने में मदद करेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नाबार्ड का गठन: 12 जुलाई, 1982.
  • नाबार्ड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • नाबार्ड के अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला.
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

    दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

    1 month ago

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    2 months ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    2 months ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    2 months ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    3 months ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    3 months ago