Categories: Awards

IIT मद्रास ने व्हार्टन-क्यूएस रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड्स 2022 जीता

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-एम) ने व्हार्टन-क्यूएस रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड्स (शिक्षा का ऑस्कर) में महत्वपूर्ण पहचान हासिल की है। डेटा साइंस और एप्लिकेशन में बीएस ने सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन कार्यक्रम श्रेणी में रजत जीता, जबकि आईआईटी और आईआईएससी की संयुक्त पहल एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहैंस्ड लर्निंग) ने आजीवन सीखने की श्रेणी में स्वर्ण जीता।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

व्हार्टन-क्यूएस रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड्स शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों, संस्थानों और संगठनों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता दिये जाने का उत्सव है। पुरस्कार श्रेणियों को शिक्षा क्षेत्र की विविधता और विस्तार को दर्शाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाता है। आईआईटी-एम की सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस वर्ष का पुरस्कार समारोह हाल ही में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया प्रांत के फिलाडेल्फिया शहर के व्हार्टन कैंपस आयोजित किया गया था।

 

आईआईटी-मद्रास बीएस डिग्री प्रोग्राम में वर्तमान में विभिन्न स्तरों पर 15,000 से अधिक छात्र नामांकित हैं। इसका उद्देश्य उन्हें अपने करियर की यात्रा में आगे रहने में मदद करना है। यह प्रोग्राम हाइब्रिड मोड में है जिसमें ऑनलाइन डिलीवरी और इन-पर्सन असेसमेंट है। आज तक, एनपीटीईएल प्रमाणीकरण के लिए 4,000 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिसमें दो करोड़ से अधिक नामांकन और 23 लाख से अधिक परीक्षा पंजीकृत हैं।

 

डेटा साइंस और एप्लिकेशन में आईआईटी मद्रास बीएस को मल्टीमीडिया और इलेक्ट्रॉनिक तथा पारंपरिक शैक्षिक मॉडल के संयोजन का उपयोग करके शिक्षण/सीखने का एक हाइब्रिड मोड प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम से सम्मानित किया गया है। यह परियोजना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है और इसका उद्देश्य मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम और वीडियो व्याख्यान प्रदान करके देश में इंजीनियरिंग शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

 

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

2 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

2 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

2 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

6 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

6 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

6 hours ago