Categories: Uncategorized

IIT मद्रास ExxonMobil के सहयोग से करेगा कार्य

आईआईटी मद्रास ऊर्जा और जैव ईंधन के अनुसंधान पर एक्सॉनमोबिल (ExxonMobil) के साथ मिलकर कार्य करेगा। इस 5 साल के संयुक्त शोध समझौते में जैव ईंधन, डेटा एनालिटिक्स, गैस रूपांतरण और परिवहन पर ध्यान केंद्रित किया गया है और इसका उद्देश्य कम उत्सर्जन वाले समाधान की खोज करना है। एक्सॉनमोबिल रिसर्च एंड इंजीनियरिंग कंपनी (EMRE) ऊर्जा और जैव ईंधन पर शोध के लिए एक्सॉनमोबिल कॉरपोरेशन, एक प्रमुख वैश्विक तेल, प्राकृतिक गैस और पेट्रोकेमिकल्स कंपनी की अनुसंधान और इंजीनियरिंग शाखा है। एक्सॉनमोबिल कम्पनी दुनिया भर के 80 से अधिक विश्वविद्यालयों के साथ काम करती है।
चीन और ब्राजील के बाद, भारत प्रति वर्ष 230 मिलियन टन से अधिक की अधिशेष क्षमता वाला विश्व स्तर पर कृषि-अवशेषों का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत सरकार की ‘नई जैव ईंधन नीति’ से जल्द ही भारत की विशाल जैव ईंधन क्षमता जारी होने की उम्मीद है जिसका उद्देश्य देश के जैव ईंधन उद्योग को $15.6 बिलियन की अर्थव्यवस्था में बदलना है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एक्सॉनमोबिल के अध्यक्ष और सीईओ: डैरेन डब्ल्यू वुड्स।
  • एक्सॉनमोबिल का मुख्यालय: टेक्सास, संयुक्त राज्य।
स्रोत: द हिंदू

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago