Categories: Uncategorized

IIT-गांधीनगर ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों के लिए लॉन्च किया ‘Project Isaac’

गांधीनगर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITGN) ने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान छात्रों को रचनात्मक परियोजनाओं में व्यस्त रखने के लिए ‘Project Isaac’ लॉन्च किया है। इस परियोजना का उद्देश्य घरों में बैठे छात्रों के कौशल को बढ़ाना है।
इस परियोजना की प्रेणना सर आइजैक न्यूटन से ली गई है, जिन्हें 1665 में लंदन में फैले प्लेग के कारण ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज द्वारा घर भेजा दिया गया था। उसी वर्ष करीब 22 वर्ष के रहे न्यूटन ने कॉलेज छात्र के रूप में अपने कुछ सबसे चर्चित सिद्धांतों की खोज की थी, जिनमे प्रकाशिकी और गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत शामिल है।
इस परियोजना के अंतर्गत IIT, गांधीनगर द्वारा चार अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि छात्रों में लेखन, पेंटिंग, कोडिंग, संगीत, रचनात्मक अभिव्यक्ति आदि के बारे में नए कौशल विकसित किए जा सकें। छात्र इस प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। IITGN के लगभग 40 प्रतिशत छात्र पहले से ही विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, जो पूरी तरह से स्वैच्छिक हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईआईटी-गांधीनगर के निदेशक: प्रो सुधीर जैन.
  • आईआईटी-गांधीनगर की स्थापना: 2008.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

16 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

16 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

19 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

20 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

20 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

21 hours ago