Categories: Uncategorized

IIL ने कोविड -19 वैक्सीन तैयार करने के लिए ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

हैदराबाद स्थित इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) ने COVID-19 के लिए वैक्सीन विकसित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। आईआईएल और ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक मिलकर “नवीनतम कोडन डी-ऑप्टिमाइज़ेशन तकनीक” का उपयोग करके “लाइव एटेन्यूड SARS- CoV-2 वैक्सीन” या COVID-19 वैक्सीन विकसित करेंगे।

इस वैक्सीन की एक खुराक लेने से लंबे समय सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें टीकाकरण के लिए अन्य लाइसेंस प्राप्त टीकों के समान एक अनुमानित सुरक्षा प्रोफ़ाइल है। शोध पूरा होने पर, वैक्सीन स्ट्रेन को ILL में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिसके बाद इसे क्लिनिकल परीक्षण करने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को दे दिया जाएगा। IIL ने वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए अपने वेरो सेल प्लेटफॉर्म तकनीक का उपयोग किया है।

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड के बारे में :

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक है, जो मानव बाल चिकित्सा और रेबीज के टीके की आपूर्ति करता है। इसके अलावा आईआईएल देश के राज्य द्वारा संचालित सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में बाल चिकित्सा टीकों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है। आईआईएल, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा प्रोत्साहित संस्थान है। यह विश्व भर के वैक्सीन निर्माताओं के साथ सहयोग करके सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) का मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना.
  • इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) की स्थापना: 1982.
  • इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) के अध्यक्ष: दिलीप रथ.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago