Categories: Uncategorized

IFFI 2018: डोनबास ने स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता


सर्गेई लोज़नित्सा द्वारा निर्देशित फिल्म डोनबास ने 49 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में प्रतिष्ठित स्वर्ण मयूर पुरस्कार जीता है। यह महोत्सव  28 नवंबर, 2018 को गोवा में संपन्न हुआ है। स्वर्ण मयूर पुरस्कार में 4 मिलियन रुपये (40 लाख रुपये) का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। पुरस्कार राशि निर्माता और निदेशक में बराबर-बराबर बांटी जाती है.IFFI 2018 से अधिक
  • लिजो जोस पेलिसरी को ई.मा.यू. के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशक पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) का पुरस्कार चेम्बैन विनोद को ‘ईशी’ के ई.मा.यू में उनके चित्रण के लिए दिया गया हैं.
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पुरस्कार अनास्ताशिया पस्तोवित को ‘लारसा’ के चित्रण के लिए दिया गया है.
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) दोनों को रजत मयूर ट्रॉफी और प्रत्येक को 1 मिलियन रुपये (10 लाख रुपये) के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
  • मिल्को लाज़रोव को उनकी फिल्म ‘अगा’ के लिए विशेष जूरी पुरस्कार दिया गया.
  • अल्बर्टो मोंटेरस II को उनकी फिलिपिनो फिल्म ‘रेस्पेटो’ के लिए ‘बेहतरीन फीचर फिल्म निर्देशक’ का  पुरस्कार मिला.
  • हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता, लेखक, पटकथा लेखक और संवाद लेखक सलीम खान को सिनेमा में उनके जीवनपर्यंत योगदान के लिए आईएफएफआई-2018 विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • बियेट्रिज सीगनर द्वारा निर्देशित स्पेनी फिल्म ‘लॉस साइलेंसियोस’का आईसीएफटी यूनेस्को गांधी पदक वर्ग के तहत विशेष उल्लेख किया गया।
  • प्रवीण मोरछाले द्वारा निर्देशित ‘वॉकिंग विद दी विंड’ ने आईसीएफटी –यूनेस्को गांधी पदक जीता, जिसे इंटरनेशनल काउंसिल फॉर फिल्म, टेलीविजन एंड ऑडियो-विजुअल कम्यूनिकेशन, पेरिस और यूनेस्को ने शुरू किया है।
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

11 mins ago

मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6% कर दिया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's Ratings ने भारत की इकोनॉमी की वृद्धि के अनुमान को 6.8…

28 mins ago

Chetak Screen Awards 2026: किसने मारी बाज़ी? जानिए सभी विजेताओं की पूरी सूची

भारतीय सिनेमा के लिए रविवार (05 अप्रैल 2026) की रात बेहद खास बन गई, जब…

2 hours ago

BRO का प्रोजेक्ट चेतक 47 साल का हुआ: इसने भारत के सीमावर्ती इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे मज़बूत किया

सीमा सड़क संगठन के 'प्रोजेक्ट चेतक' ने बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। यह…

3 hours ago

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया

विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (IDSDP) हर साल 6 अप्रैल को दुनिया…

5 hours ago

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago