लोकप्रिय नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन

लोकप्रिय भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का 03 अगस्त 2024 को निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। भरतनाट्यम के अलावा उन्हें कुचिपुड़ी डांस फॉर्म में भी महारत हासिल थी।

नृत्यांगना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। आज रविवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन की खबर से बेहद दुःख हुआ। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनकी उत्कृष्टता और समर्पण ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हमारी विरासत को समृद्ध करने के लिए बहुत काम किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति’।

यामिनी कृष्णमूर्ति के बारे में

आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में जन्मीं यामिनी कृष्णमूर्ति का पालन-पोषण तमिलनाडु के चिदंबरम में हुआ था। उनका जन्म 1940 में आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में कृष्णमूर्ति दंपति के घर हुआ था। साल 1957 में यामिनी ने डांस में अपना करियर शुरू किया था। बचपन से ही उन्हें डांस में दिलचस्पी थी। जैसे ही उन्होंने डांस में अपना करियर शुरू किया, वह हर ओर छा गईं। कुचिपुड़ी डांस स्टाइल में वह ‘मशाल वाहक’ के रूप में जानी-जाती थीं।

यामिनी कृष्णमूर्ति ने 1957 में मद्रास में डेब्यू किया था। उन्हें तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम की अस्थाना नर्तकी (निवासी नर्तकी) होने का सम्मान प्राप्त था। वह यामिनी स्कूल ऑफ डांस से डांसिंग इंस्टीट्यूट चलाती थीं।

कई सम्मानों से नवाजा गया

नृत्यांगना अपने संस्थान, यामिनी स्कूल ऑफ डांस, हौज खास, नई दिल्ली में युवा नर्तकियों को नृत्य की शिक्षा देती थीं। यामिनी कृष्णमूर्ति के नृत्य करियर ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए, जिनमें पद्म श्री (1968), पद्म भूषण (2001), और पद्म विभूषण (2016) शामिल हैं, जो भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

2 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

2 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

2 hours ago

अंशास में भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास 2026 शुरू हुआ

भारतीय सेना ने भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास के चौथे संस्करण के लिए मिस्र में…

3 hours ago

कौन हैं Sajja Praveen Chowdary? Policybazaar के नए CEO बनने की पूरी कहानी

Policybazaar Insurance Brokers ने सज्जा प्रवीण चौधरी को अपना नया Chief Executive Officer (CEO) और…

3 hours ago

भारत 2028 में होने वाली क्लाइमेट चेंज समिट की मेजबानी से पीछे हटा

भारत ने साल 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP33…

6 hours ago