Categories: Uncategorized

आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिए लॉन्च की वॉयस बैंकिंग सेवा

इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ICICI) बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अमेज़न अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट पर वॉयस बैंकिंग सेवाओं की नई सुविधा शुरू की है। यह सेवा ग्राहकों को #BankWithTheirVoice (अपनी आवाज के माध्यम) से बैंकिंग संबंधित प्रश्नों के जवाब, खाता में मौजूद राशि एवं लेनदेन की जानकारी और क्रेडिट कार्ड देय तिथि जैसी कई अन्य जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाएगी।
कंपनी की यह नई वॉइस बैंकिंग सेवा उपयोगकर्ताओं को एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट-संचालित उपकरणों पर वर्चुअल असिस्टेंट के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए iPal नामक एक ओमनीचनेल बॉट (omnichannel bot) का इस्तेमाल करेगी। बैंक ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से न केवल बैंकिंग संबंधित प्रश्न पूछ पाएंगे, बल्कि नए उत्पाद के लिए आवेदन, अपने निकटतम शाखा या एटीएम का पता लगाने, अपने खाते की शेष राशि और नए ऑफ़र जानकारी प्राप्त करने सहित विभिन्न सेवाओं जैसे रिचार्ज और फंड ट्रांसफर की सेवा का लाभ भी उठा पाएंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: संदीप बख्शी.
  • आईसीआईसीआई बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 months ago