Categories: Uncategorized

ICC ने तीन बांग्‍लादेशी और दो भारतीय खिलाडि़यों पर लगाया प्रतिबंध



अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के तीन और भारत के दो अंडर -19 क्रिकेटरों को नियमों का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया है। ICC ने खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में हुए भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर -19 विश्व कप फाइनल के दौरान लेवल-3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया था। फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी झगड़ा करते देखे गए, और एक दूसरे को कुछ कह रहे थे और एक दूसरे को धक्‍का देते भी देखे गए।
किन पर लगा प्रतिबंध?



दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों में बांग्‍लादेश के तौहीद हृदय, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन, और भारत के आकाश सिंह और रवि बिश्‍नोइ शामिल हैं। आईसीसी नियमों के तहत बांग्लादेशी खिलाड़ियों को छह डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक दिए गए थे, जबकि भारतीय खिलाड़ियों को मैच के बाद की घटनाओं के लिए पांच डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक के साथ दंडित किया गया था।

रवि बिश्नोई को बल्लेबाज की ओर भड़काने के लिए ‘गलत भाषा का इस्तेमाल, आपत्ति जनक जेस्चर या इशारे करने के लिए दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक दिए गए।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा लगाए गए अंक इन खिलाडि़यों के रिकार्ड में दो वर्ष तक दर्ज रहेंगे। एक नकारात्‍मक अंक पर खिलाड़ी एकदिवसीय या टी-टवेंटी या ए श्रेणी के एक अंतर्राष्‍ट्रीय मैच के लिए अयोग्‍य हो जाता है।
बांग्लादेश ने अंडर -19 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराने के लिए 170 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, और दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में तीन विकेट की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप भी जीता था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत, 265 रन के विशाल लक्ष्य को किया पार

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का…

16 mins ago

वनस्पतिशास्त्री एन. अलीम यूसुफ को एआई आधारित संरक्षण ऐप के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा सम्मानित

वनस्पति विज्ञानी एन. अलीम यूसुफ को 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' की ओर से प्रतिष्ठित…

55 mins ago

भारत के दिग्गज फ़ोटोग्राफ़र रघु राय का निधन, एक युग का अंत

प्रख्यात फोटो पत्रकार रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया; वे…

2 hours ago

विश्व डिज़ाइन दिवस 2026: आधुनिक जीवन को आकार देने में डिज़ाइन क्यों मायने रखता है

विश्व डिज़ाइन दिवस हर साल 27 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हमारी रोज़मर्रा…

3 hours ago

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

2 days ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

2 days ago