Home   »   IAF ने जापान एयर सेल्फ डिफेंस...

IAF ने जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री में भाग लिया

IAF ने जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री में भाग लिया |_3.1

भारतीय वायु सेना (IAF) ने जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री में भाग लिया। अभ्यास शिन्यू मैत्री का आयोजन भारत-जापान संयुक्त सेना अभ्यास, धर्म संरक्षक के मौके पर किया जा रहा है, जो 13 फरवरी 2023 से 02 मार्च 2023 तक कोमात्सु, जापान में आयोजित किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • भारतीय वायु सेना का दल एक सी-17 ग्लोबमास्टर III विमान के साथ अभ्यास शिन्यू मैत्री 23 में हिस्सा ले रहा है। यह अभ्यास 01 और 02 मार्च 2023 को आयोजित किया जा रहा है।
  • अभ्यास के पहले चरण में परिवहन संचालन और सामरिक युद्धाभ्यास पर चर्चा शामिल है, इसके बाद भारतीय वायु सेना के सी-17 और जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के सी-2 परिवहन विमानों द्वारा उड़ान अभ्यास का दूसरा चरण आयोजित किया जा रहा है।
  • यह विशेष अभ्यास संबंधित विषय वस्तु विशेषज्ञों को एक-दूसरे के संचालन दर्शन एवं सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर आपसी तालमेल बढ़ाने तथा विचार-विमर्श करने का अवसर देता है।
  • यह अभ्यास भारतीय वायु सेना और जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच आपसी समझ व पारस्परिकता को भी बढ़ाएगा।
  • शिन्यू मैत्री 2023 अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा; साथ ही भारतीय वायु सेना के लिए दुनिया भर में विविध परिवेश में कार्य करने के उद्देश्य से यह अभ्यास ऐसे समय में किया जा रहा है, जब भारतीय वायुसेना के भारी लिफ्ट परिवहन विमान बेड़े भी संयुक्त अरब अमीरात में एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग VIII तथा ब्रिटेन में एक्सरसाइज कोबरा वॉरियर में हिस्सा ले रहे हैं।

Find More Defence News Here

International Day of Persons with Disabilities 2022: 3 December_90.1

FAQs

भारतीय वायु सेना की स्थापना कब हुई थी?

इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *