Categories: International

I2U2: भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका ने की संयुक्त अंतरिक्ष उद्यम की घोषणा

भारत, इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के आई2यू2 समूह (I2U2 Group) ने एक नए संयुक्त अंतरिक्ष उद्यम की घोषणा की है। इसका उद्देश्य नीति निर्माताओं, संस्थानों और उद्यमियों के लिए एक अद्वितीय अंतरिक्ष आधारित उपकरण विकसित करना है। साथ ही चार देशों के समूह ने सदस्य देशों के बीच सहयोग और दुनियाभर में साझेदारी बढ़ाने के लिए अपनी एक वेबसाइट भी लॉन्च की।

 

संयुक्त अंतरिक्ष उद्यम की घोषणा

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि आई2यू2 समूह के अंतरिक्ष के फोकस क्षेत्र के तहत भारत, इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकारों, आर्टेमिस समझौते के सभी हस्ताक्षरकर्ताओं ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान एक नए संयुक्त अंतरिक्ष उद्यम की घोषणा की। मुख्य रूप से चार आई2यू2 भागीदार देशों के अंतरिक्ष-आधारित अवलोकन डाटा और क्षमताओं का उपयोग करना है।

 

इस परियोजना का उद्देश्य

इस परियोजना का उद्देश्य नीति निर्माताओं, संस्थानों और उद्यमियों के लिए एक अद्वितीय अंतरिक्ष-आधारित उपकरण बनाना है, जो पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन चुनौतियों पर उनके काम को सक्षम बनाता है और मानवता की भलाई के लिए अंतरिक्ष डाटा के अनुप्रयोगों में हमारे सहयोग को आगे बढ़ाता है। 1967 की बाहरी अंतरिक्ष संधि (ओएसटी) पर आधारित आर्टेमिस समझौते 21वीं सदी में नागरिक अंतरिक्ष अन्वेषण और उपयोग का मार्गदर्शन करने के लिए डिज़ाइन किए गए सिद्धांतों का एक गैर-बाध्यकारी सेट है।

 

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाएगा मधुमक्खी गलियारे, जानें वजह

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 17 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे “बी…

14 mins ago

मैक्रों की भारत यात्रा 2026: भारत-फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण खनिज सहयोग समझौता

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस ने 18…

2 hours ago

टाइप II नॉन-डिपॉजिट NBFC क्या है? एयरटेल मनी की नई भूमिका को समझा गया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एयरटेल मनी को पंजीकरण प्रमाणपत्र (Certificate of Registration – CoR)…

2 hours ago

मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन

अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 17 फरवरी 2026 को मुंबई में 60 वर्ष की आयु में…

3 hours ago

भारत के तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीता

भारत के स्टार एथलीट तेजस्विन शंकर ने चीन के Tianjin में आयोजित एशियन इंडोर एथलेटिक्स…

4 hours ago

अडानी-मार्सिले समझौता ग्लोबल शिपिंग के लिए गेम-चेंजर क्यों हो सकता है

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने फ्रांस के सबसे बड़े बंदरगाह मार्सिले…

4 hours ago