हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024: मुंबई बनी एशिया की अरबपतियों की राजधानी

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई “एशिया की अरबपति राजधानी” के तौर पर उभरी है, जहां मुंबई में चीन के राजधानी शहर बीजिंग से ज़्यादा अरबपति व्यक्ति रहते हैं। ऐसे में मुंबई में अरबपतियों की संख्या में 58 की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे सूची में अरबपतियों की संख्या 386 हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 (29 अगस्त) को जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि एशिया के 25% अरबपतियों का घर मुंबई में है। इस लिहाज से यह शहर एशिया भर के अरबपतियों की नई राजधानी बनकर उभरा है। इस शहर ने इस मामले में चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है।

मुंबई में तेजी से बढ़ रहे हैं अरबपति

हुरुन इंडिया रिच लिस्टर्स 2024 के सबसे ज्यादा अमीर शहरों में मुंबई के बाद दिल्ली का नाम आता है, जिसमें 18 नए अरबपति शामिल हुए हैं, जिससे इसकी अमीर सूची में 217 हो गई हैं। इस लिस्ट में आगे कहा गया है कि भारत ने अरबपतियों के मामले में भी चीन को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची के मुताबिक, भारत में 29 प्रतिशत अधिक अरबपतियों की आमद दर्ज की गई, चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी आई।

अरबपतियों के मामले में हैदराबाद ने बैंगलोर को छोड़ा पीछे

इस बीच, द इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद ने एक बेहतरीन छलांग लगाई है, जिसने पहली बार धनी निवासियों की संख्या के मामले में बेंगलुरु को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। जहां हैदराबाद में 17 नए अरबपतियों की बढ़ोत्तरी के साथ कुल संख्या 104 हो गई, जबकि 100 धनी व्यक्तियों के साथ बेंगलुरू चौथे स्थान पर है। भारत के 10 शहरों में शामिल अन्य शहरों में चेन्नई (82), कोलकाता (69), अहमदाबाद (67), पुणे (53), सूरत (28) और गुरुग्राम (23) शामिल हैं।

मुंबई बना अरबपतियों का केंद्र

इस साल मार्च में, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 में कहा गया कि मुंबई, बीजिंग को पीछे छोड़कर “एशिया के अरबपतियों का केंद्र” बन गया है। इस  सूची के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जो बीजिंग के 91 अरबपतियों से ज्यादा है। इस लिस्ट में भारत की वित्तीय राजधानी ने 26 नए अति-धनवान व्यक्तियों को इस क्लब में जोड़ा, जिनकी कुल संपत्ति 445 अरब डॉलर है, जबकि चीन की राजधानी ने 18 लोगों को खो दिया।

न्यूयार्क और लंदन के बाद मुंबई तीसरे नंबर पर

मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अरबपति राजधानी है, जिसमें इस साल 26 नए अरबपति जुड़े और यह दुनिया और एशिया की अरबपति राजधानी में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। ऐसे में अब, अरबपतियों के मामले में मुंबई विश्व स्तर पर न्यूयॉर्क (119) और लंदन (97) के बाद तीसरे स्थान पर है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

7 hours ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

7 hours ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

8 hours ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

8 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

9 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

10 hours ago