Home   »   2017 में कुपोषण 10 वर्षों में...

2017 में कुपोषण 10 वर्षों में सबसे अधिक : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

2017 में कुपोषण 10 वर्षों में सबसे अधिक : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट |_2.1
दुनिया में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति’ पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में विश्व स्तर पर कुपोषित संख्या बढ़कर 821 मिलियन हो गई है, जिसका अर्थ है कि प्रति नौ लोगों में से एक के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है. वयस्क मोटापे के संबंध में, रिपोर्ट ने प्रकाश डाला गया कि इसकी स्थिति भी बदतर हो रही है. दुनिया में आठ वयस्कों में से एक से अधिक व्यस्क अब अपने स्वास्थ्य को अधिक वजन के खतरे में डाल रहे है; या 672 मिलियन से अधिक है.
यह खाद्य और कृषि संगठन (FAO), कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय निधि (IFAD), विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP), संयुक्त राष्ट्र बाल निधि (UNICEF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रकाशित किया गया था. वृद्धि के दुनिया भर में तीन कारण है:
1. संघर्ष की गहनता, 
2. एक आर्थिक मंदी, और 
3. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव. 
स्रोत- संयुक्त राष्ट्र

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • एंटोनियो गुटेरेश संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में है.