Categories: Uncategorized

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ हुनर हाट का उद्घाटन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने इंदौर में हुनर हाट का उद्घाटन किया है. इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद थे. हुनर हाट का आयोजन 16 फरवरी 2020 तक किया जा रहा है. राज्यपाल ने कहा कि भारत विभिन्न कला, संस्कृति, भाषा, वेशभूषा वाले प्रत्येक क्षेत्र के साथ विविधताओं से भरा देश है. विविधता में एकता यह भारत की पहचान है. देश के हर कोने में कला / शिल्प की विरासत है.
राज्यपाल ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय देश के हर कोने के कुशल लोगों की शानदार विरासत को संरक्षित करने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य कर रहा है.

हुनर हाट जरूरतमंद मास्टर कारीगरों और शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तीकरण का मेगा मिशन साबित हुआ है. हुनर हाट अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की एक प्रदर्शनी है. हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जाता है.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

54 mins ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 hours ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

3 hours ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

4 hours ago

क्या ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग होगा, जानें सबकुछ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran) के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की…

5 hours ago

सैटेलाइट अध्ययन में मुंबई और सिकंदराबाद के लैंडफिल वैश्विक मीथेन उत्सर्जन के टॉप-25 में शामिल

हाल ही में सैटेलाइट पर आधारित एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि सिकंदराबाद…

6 hours ago