Categories: National

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अवकाश घोषित किया गया

 

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी हो गया। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 (1881 का केंद्रीय अधिनियम 26) के तहत सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के तहत प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू-कश्मीर में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राजकीय अवकाश रहेगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाने के निर्णय की घोषणा की थी। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकार अवकाश घोषित होने के बाद प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल है। सरकार ने महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

 

कौन हैं महाराजा हरि सिंह?

 

23 सितंबर 1895 को महाराजा हरि सिंह का जन्म जम्मू में हुआ था। महाराजा हरि सिंह के पिता का नाम अमर सिंह और माता का नाम भोटियाली छिब था। अपने चाचा की मृत्यु के बाद, 23 सितंबर 1923 को हरि सिंह जम्मू और कश्मीर के नए महाराजा बने थे। बता दें कि 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, महाराजा हरि सिंह चाहते थे कि जम्मू और कश्मीर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित हो। उन्होंने अपने राज्य को पाकिस्तानी सेना के आक्रमण से बचाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय सैनिकों का समर्थन प्राप्त हुआ।

Find More National News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

SAIL ने दिलीप कुमार को मुख्य सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया

दिलीप कुमार ने 27 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मुख्य…

22 minutes ago

विराट कोहली ने IPL में रचा इतिहास, 9000 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

भारत के क्रिकेट दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 9000 रन बनाने…

54 minutes ago

अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित राजमार्ग यात्रा मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

यह ऐतिहासिक फ़ैसला तब आया, जब भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट ने यह घोषणा की…

3 hours ago

भारत–न्यूज़ीलैंड के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता, निवेश और निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता नई दिल्ली के भारत मंडपम में हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते…

3 hours ago

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2026

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2026 हर साल 28 अप्रैल को…

4 hours ago

जानें कौन हैं Sanjay Jamuar, जिन्हें बनाया गया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO

संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

20 hours ago