Categories: International

दुबई में खुल गया नया भव्य हिंदू मंदिर

दुबई के जेबेल अली गांव में भारतीय और अरबी वास्तुकला के मिले-जुले स्वरूप वाले एक भव्य हिंदू मंदिर को जनता के लिए खोल दिया गया है। इसे सहिष्णुता, शांति और सद्भाव के एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिये गए। गौरतलब है कि जेबेल अली गांव अलग-अलग धर्मों के उपासना स्थलों के लिए मशहूर है और वहां सात गिरजाघर, एक गुरुद्वारा और एक हिंदू मंदिर है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

बता दें यह हिदू मंदिर जेबेल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में स्थित है। मंदिर 70,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। दुबई का यह हिंदू मंदिर सभी धर्मों के लिए एक आध्यात्मिक हब है। मंदिर में हिंदू धर्म के 16 देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के साथ एक ज्ञान कक्ष और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक केंद्र है। बता दें कि यह मंदिर दुबई का दूसरा हिंदू मंदिर है. यहां का पहला हिंदू मंदिर 1958 में तैयार हुआ था।

 

क्या है मंदिर की खासियत?

 

दुबई के इस नए मंदिर में हिंदू धर्मके 16 देवी, देवताओं की मूर्तियां लगी हैं. मंदिर के ट्रस्टीज का कहना है कि इन मूर्तियों का डिजाइन मंडला से प्रेरित है। मंदिर के आर्किटेक्टर कंसल्टेंट सुभाष बोइते ने अपने 45 साल के अनुभवों का इस्तेमाल कर इस मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि 1958 में दुबई में भारतीय समुदाय के सिर्फ 6,000 लोग रहते थे जबकि आज के समय यह आंकड़ा 33 लाख है। मंदिर की पहली मंजिल पर प्रार्थना सभागार होगा। इसके साथ ही सिखों की पवित्र किताब गुरु ग्रंथ साहिब को रखने के लिए एक अलग कक्ष भी होगा। इन क्षेत्रों में 4,000 वर्ग फुट का बैंक्वेट हॉल, एक मल्टीपर्पस कक्ष और ज्ञान कक्ष शामिल है, जो ग्राउंड फ्लोर पर है। सामुदायिक हॉल और ज्ञान कक्ष में कई एलसीडी स्क्रीन भी इंस्टॉल किया जाएगा।

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago