Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में “ई-संजीवनी-ओपीडी” का हुआ शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीमार लोगों को नि: शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए “ई-संजीवनी-ओपीडी” की शुरूआत  की है। समूचे राज्य में घर पर पर रहकर बीमार लोगों को नि: शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के लिए “ई-संजीवनी-ओपीडी” सेवा शुरू की गई है। इस तरह इस नई पहल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार COVID-19 महामारी के मद्देनजर लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा को सुनिश्चित करेगी।
“ई-संजीवनी-ओपीडी” सुविधा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों के पास कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट के साथ-साथ वेबकैम माइक, स्पीकर और इंटरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के 16 डॉक्टरों की एक टीम नि: शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के लिए सभी कार्य दिवसों पर उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा उन बीमार लोगों के लिए लाभदायक साबित होगी जो COVID-19 महामारी के चलते अस्पतालों जाने में असहज महसूस कर रहे है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

22 hours ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

23 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

24 hours ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

1 day ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

1 day ago

India Census 2027: आरजीआई ने टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 शुरू की

सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…

1 day ago