पाकिस्तानी सेना की पहली अल्पसंख्यक महिला ब्रिगेडियर बनीं हेलेन मैरी रॉबर्ट्स

हेलेन मैरी रॉबर्ट्स पाकिस्तानी सेना की पहली अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ब्रिगेडियर बनीं। ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स पाकिस्तानी ईसाई समुदाय की सदस्य है। देश की पहली अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ब्रिगेडियर बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया। पिछले साल रावलपिंडी में क्रिसमस के मौके पर सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्तान के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका की सराहना की थी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि पूरे देश ने ब्रिगेडियर रॉबर्ट्स को बधाई दी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ब्रिगेडियर के रूप में पदोन्नति पर हेलेन को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर और अल्पसंख्यक समुदायों की उनके जैसी हजारों मेहनती महिलाओं पर गर्व है, जो देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं और पूरा देश हेलेन मैरी रॉबर्ट्स को पाकिस्तान की सेना में ब्रिगेडियर के रूप में पदोन्नत होने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला होने पर बधाई देता है।

ब्रिगेडियर हेलेन मैरी रॉबर्ट्स: एक नजर में

ब्रिगेडियर हेलेन मैरी रॉबर्ट्स सीनियर पैथोलॉजिस्ट हैं और पिछले 26 वर्षों से पाकिस्तानी सेना में सेवारत हैं। पिछले साल रावलपिंडी के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह के दौरान, पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने देश के विकास में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की थी। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 2021 में जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 96.47 प्रतिशत मुस्लिम हैं, इसके बाद 2.14 प्रतिशत हिंदू, 1.27 प्रतिशत ईसाई, 0.09 प्रतिशत अहमदी मुस्लिम और 0.02 प्रतिशत अन्य हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago