Categories: Uncategorized

स्वास्थ्य मंत्री ने दूसरे “ईट राइट मेले” का किया उद्घाटन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में दूसरे “ईट राइट मेला” का उद्घाटन किया। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का ईट राइट मेला नागरिकों के लिए उत्तम आहार की दिशा में एक सराहनीय प्रयास और आउटरीच अभियान है। केंद्रीय मंत्री ने बीमारियों के लिए उचित आहार बताने वाली पुस्तिका ‘द पर्पल बुक’ लॉन्च की। इस पुस्तिका में अस्पतालों के लिए मधुमेह, अत्यधिक तनाव, कैंसर, पेट की बीमारियां आदि से संबंधित भोजन के दिशा-निर्देश दिए गए हैं और जिसे सरल रूप में तैयार किया गया है और जिसे भोजन और पोषण के क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है। यह पुस्तिका www.fssai.gov.in  से निशुल्क डाउनलोड की जा सकती है।
केंद्रीय मंत्री ने NetSCoFAN (भोजन सुरक्षा और पोषण के लिए वैज्ञानिक सहयोग नेटवर्क) भी लॉन्च किया, जो भोजन और पोषण के क्षेत्र में काम करने वाले शोध व शैक्षणिक संस्थानों का नेटवर्क है। इस नेटवर्क में विभिन्न प्रमुखों / निदेशकों और वैज्ञानिकों के बारे में विस्तृत जानकारी एक निदेशिका के तहत दी गई है। NetSCoFAN के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले संस्थानों के आठ समूह है। इन क्षेत्रों में प्रमुख है – जीव विज्ञान, रसायन, पोषण, पशुओँ से प्राप्त भोजन, पेड़ पोधों से प्राप्त भोजन, जल व अन्य पेड़, भोजन की जांच सुरक्षित और टिकाऊ पैकेजिंग आदि।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री: डॉ. हर्षवर्धन
  • FSSAI की अध्यक्षा: रीता तेवतिया
  • FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: पवन कुमार अग्रवाल

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago