HDFC Bank शिक्षा शाखा में 100% हिस्सेदारी बेचेगा

एचडीएफसी बैंक ने एचडीएफसी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बिक्री स्विस चुनौती (बोली प्रक्रिया) के माध्यम से की जाएगी। सूचना के अनुसार, ‘‘इस संबंध में, एचडीएफसी बैंक ने 30 मार्च, 2024 को एक इच्छुक पक्ष के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है।

समझौते में शामिल प्रस्ताव अन्य इच्छुक पक्षों से जवाबी पेशकश प्राप्त करने के लिए आधार बोली के रूप में काम करेगा। इसमें कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक स्विस चुनौती प्रक्रिया के पूरा होने के आधार पर खरीदार को अंतिम रूप देगा। इसमें कहा गया है कि एचडीएफसी एजुकेशन तीन शैक्षणिक स्कूलों को सेवाएं दे रही है।

 

दुनिया का सांतवा सबसे बड़ा बैंक

एचडीएफसी बैंक के तिमाही नतीजों से पहले मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक दुनिया का सांतवा सबसे बड़ा बैंक बन गया था। दरअसल नए स्टॉक की लिस्टिंग के बाद एचडीएफसी बैंक का मार्केट वैल्यू बढ़कर 12.4 लाख करोड़ के पार चला गया है। मर्जर के बाद 17 जुलाई को एचडीएफसी बैंक 311 करोड़ के शेयर स्ट़ॉक मार्केट में लिस्ट हुए थे।

तब बैंक ने 30 फीसदी का नेट प्रॉफिट कमाया था। इस तिमाही के दौरान एचडीएफसी बैंक की मुनाफा बढ़कर 11952 करोड़ रुपए हो गया था। जो इससे पहले की तिमाही में 9,196 करोड़ रुपए था। आज यह भारत के टॉप-5 सबसे अधिक मार्केट कैप वाला ग्रुप है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Bill Gates को पछाड़ कर उनसे आमिर बने बाइनेंस के संस्थापक, कुछ महीने पहले जेल से आए थे बाहर

चीनी क्रिप्टोकरेंसी की दिग्गज कंपनी और बाइनेंस (Binance) के संस्थापक चैंगपेंग ज़ाओ की कुल संपत्ति…

2 hours ago

तेल महंगा, रुपया कमजोर: 93.24 तक लुढ़की भारतीय मुद्रा

भारतीय रुपया 20 मार्च 2026 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर…

2 hours ago

Nuclear Bomb: किसी व्यक्ति को परमाणु बम से बचने के लिए कितना दूर होना चाहिए?

अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। कई दिन बीतने के…

3 hours ago

हिंदू नववर्ष 2026: इस बार 12 नहीं 13 महीनों का होगा Hindu Nav Varsh!

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के मुताबिक नया साल यानी विक्रम संवत 2083, 19…

5 hours ago

GSI का बड़ा फैसला: कालिंजर किले को मिला भू-धरोहर का दर्जा

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) द्वारा उत्तर प्रदेश के कालिंजर किला (Kalinjar Fort)…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस 2026: 20 मार्च को क्यों मनाया जाता है यह दिन?

अंतरराष्ट्रीय खुशहाली दिवस हर वर्ष 20 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है। यह दिन…

6 hours ago