HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा की मदद से ग्राहक घर बैठे बिना इंंटरनेट के कई बैंकिंग कार्य कर सकते हैं और अपना समय बचा सकते हैं। नई SMS सुविधा का इस्तेमाल 24/7 x 365 दिन कर सकते हैं। बैंक के अनुसार, इस सुविधा के तहत बैंक बैलेंस की जानकारी, लोन के लिए अप्लाई, क्रेडिट कार्ड को मैनेज करना, चेकबुक प्राप्त करना जैसी कई चीजों का लाभ उठाया जा सकता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
एचडीएफसी बैंक की नई एसएमएस सुविधा एआई तकनीक के साथ रजिस्टर्ड है, जिसकी मदद से ग्राहकों को अब एसएमएस बैंकिंग करने के लिए लंबे कीवर्ड याद रखने या टाइप करने की आवश्यकता नहीं होगी। व्यक्ति अपने पसंद के मुताबिक टेक्स्ट कर सकते हैं और एआई समझ जाएगा कि उनका क्या मतलब है और आपको उस ऑप्शन तक लेकर जाएगा।
नई एसएमएस सुविधा को शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर “Register” लिखकर 7308080808 पर SMS करना होगा। एसएमएस के दौरान स्पेस देकर ग्राहक आईडी के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
इसके बाद फिर स्पेस दें और खाता संख्या के अंतिम 4 अंक दर्ज करें। अब इसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7308080808 पर भेजें। बैंक से एक सफल एसएमएस मिलने के बाद लागू नियमों और शर्तों की जांच करें।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बारबाडोस में आयोजित Bim10 लीग 2023/24 के दौरान भ्रष्टाचार के…
साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation)…
अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026 (International Rail Coach Expo 2026) का उद्घाटन 12 मार्च 2026…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त जारी कर दी…
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के…
Lpg crisis in india reason: भारत वर्तमान में एक महत्वपूर्ण LPG कमी का सामना कर…