Categories: AwardsCurrent Affairs

एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

एचसीएल टेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा को फ्रांस ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “शेवेलियर डी ला लीजन डी’होनूर” (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार व्यापार जगत में उनके योगदान, फ्रांस और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयास के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय कारणों के लिए उनकी प्रतिबद्धता के कारण दिया गया है।

नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से साल 1802 में शुरू किया गया शेवेलियर डे ला लीजन डी’होनूर फ्रांस के लिए उत्कृष्ट सेवा करने के लिए फ्रांसीसी गणराज्य की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति ग्रैंड मास्टर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर होते हैं।

पुरस्कार कब प्रदान किया गया?

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह पुरस्कार एचसीएलटेक के अध्यक्ष को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मैथ्यू की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में रेसिडेंस ऑफ फ्रांस में एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

एचसीएल टेक की चेयरपर्सन ने क्या कहा?

एचसीएल टेक की चेयरपर्सन मल्होत्रा ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और यह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है। एचसीएलटेक की फ्रांस में लंबे समय से उपस्थिति है, यह हमारे लिए एक रणनीतिक बाजार है।’ उन्होंने कहा कि हम देश में अपने परिचालन को बढ़ाने और सेवाओं के हमारे विभेदित पोर्टफोलियो के माध्यम से फ्रांसीसी व्यवसायों के डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एचसीएल टेक एक अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है जो 60 देशों में में उद्यमों का संचालन करती है।

एचसीएल टेक 2009 से फ्रांस में

मार्च 2024 में समाप्त होने वाले 12 महीनों के दौरान कंपनी का कुल समेकित राजस्व 13.3 बिलियन अमरीकी डालर था। एचसीएल टेक 2009 से फ्रांस में काम कर रहा रही है। यह एयरोस्पेस, विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं और फार्मास्यूटिकल्स सहित विभिन्न उद्योगों में जी2000 फ्रांसीसी कंपनियों के लिए एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में काम करती है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

4 hours ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

5 hours ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

5 hours ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

6 hours ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

7 hours ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

7 hours ago