हरेंद्र सिंह को राष्ट्रीय महिला हॉकी कोच नियुक्त किया गया

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरेंद्र सिंह को हॉकी इंडिया ने वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच के रूप में चुना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक के लिए कोच नियुक्त किया जाएगा।

हरेंद्र सिंह हॉलैंड के जेनेके शोपमैन की जगह लेंगे। जेनेके शोपमैन, जो एक पूर्व डच हॉकी खिलाड़ी हैं, ने पिछले महीने भारतीय टीम के पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद राष्ट्रीय महिला टीम के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण हॉकी इंडिया ने हरेंद्र सिंह की नियुक्ति के संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की बीजू जनता दल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ओडिशा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए आदर्श आचार संहिता के तहत हॉकी इंडिया कोई नियुक्ति नहीं कर सकता है।

हरेंद्र सिंह का करियर

  • हरेंद्र सिंह ने 1995 फ़्रांस के क्लब एचसी लियोन की जूनियर टीम के साथ हॉकी कोच के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
  • उन्हें 2014 में भारतीय पुरुष जूनियर टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके द्वारा प्रशिक्षित भारतीय पुरुष जूनियर टीम ने लखनऊ में आयोजित 2016 पुरुष जूनियर विश्व कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी।
  • हॉकी इंडिया ने 2017 में हरेंद्र सिंह को वरिष्ठ राष्ट्रीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया। उनके मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय महिला टीम ने जापान के काकामिघारा, गिफू में आयोजित 2017 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीता था।
  • हरेंद्र सिंह को मई 2018 में डचमैन सोज़र्ड मारिन की जगह सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया गया था। और सोर्ड मारिन को वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया।
  • सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी कोच के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, भारतीय टीम ने भुवनेश्वर में  आयोजित 2018 पुरुष विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही।
  • भारतीय पुरुष टीम ने ब्रेडा, नीदरलैंड में आयोजित 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।
  • हालाँकि, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन के कारण जनवरी 2019 में हॉकी इंडिया ने उन्हें हटा दिया। हॉकी इंडिया द्वारा हटाए जाने के बाद, हरेंद्र सिंह 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका की पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम के मुख्य कोच बन गए।

33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है जो 16 मई 2024 तक बैंगलोर में प्रशिक्षण जारी रखेगी। भविष्य के कोचिंग शिविरों और अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोज़र दौरों में इन 33 खिलाड़ियों में से भारतीय महिला टीम का चयन किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम इस साल के अंत में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन का सामना करने के लिए एंटवर्प, बेल्जियम और लंदन, इंग्लैंड की यात्रा करेगी। हरेंद्र सिंह सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम का प्रबंधन करने के लिए बैंगलोर कैंप में शामिल हुए हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago