Categories: Imp. days

Halloween Day 2023: जानें क्यों मनाया जाता है हैलोवीन डे?

हर साल 31 अक्‍टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है। ये ईसाई लोगों का त्‍योहार है. पहले तो ये फेस्टिवल पश्चिमी देशों में ही मनाया जाता था, लेकिन कुछ समय से इसका क्रेज भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में भी बढ़ गया है। हैलोवीन को ऑल हैलोवीन, ऑल हेलोस ईवनिंग और ऑल सेंट्स ईव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग थीम बेस्‍ड पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसमें कपड़े से लेकर मेकअप तक सब कुछ काफी डरावना होता है। इस फेस्टिवल को मनाने की तैयारियां काफी दिन पहले से शुरू हो जाती हैं।

 

कब मनाया जाता है हैलोवीन?

हर साल, हैलोवीन 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। मुख्य रूप से इस त्योहार को ईसाई धर्म के लोग मनाते हैं, लेकिन अब इसका चलन बढ़ता जा रहा है।

 

क्या है हैलोवीन का इतिहास?

कहा जाता है कि हैलोवीन दिवस की शुरुआत करीब 2000 वर्ष हुई थी। उस समय इस दिन को ‘आल सेट्स डे’के रूप में में पूरे उत्तरी यूरोप में मनाया जाता था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि हैलोवीन प्राचीन सेल्टिक त्योहार है। ऐसा माना जाता है कि मरे हुए लोगों की आत्माएं धरती पर आकर जीवित आत्माओं को परेशान करती हैं। जिसकी वजह से लोग इनसे बचने के लिए राक्षस जैसे यानि की डरवाने कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं इस दिन इन बुरी आत्माओं को भगाने के लिए जगह-जगह पर आग जलाकर उसमें मरे हुए जानवरों की हड्डियां फेंकते हैं।

 

यूरेपियन देशों का सबसे बड़ा त्योहार

क्रिसमस के बाद हैलोवीन अमेरिका और यूरेपियन देशों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन की सबसे अलग पहचान इसका ड्रेसअप है। इस दिन लोग दानव, शैतान, भूत, पिशाच, ग्रीम रीपर, मोंस्टर, ममी, कंकाल, वैम्पायर, करामाती, वेयरवोल्फ और चुडैलों से प्रभावित ड्रेस पहनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। उन्‍हें कैंडी और चॉकलेट तोहफे के तौर पर देते हैं।

 

Find More Important Days Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

1 day ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

1 day ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

1 day ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago