Categories: Uncategorized

गुड़गांव के स्टार्टअप ने जीता ‘स्पेस ऑस्कर’ पुरस्कार

गुरुग्राम के स्टार्टअप ब्लू स्काई एनालिटिक्स ने ‘Zuri’ नामक एप्लिकेशन विकसित करने के लिए सोशल एंटरप्रेन्योरशिप श्रेणी के अंतर्गत स्पेस ऑस्कर के नाम से प्रसिद्ध कोपर्निकस मास्टर्स पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के सहयोग यूरोपीय आयोग (EU) द्वारा चलाए जाने वाले पृथ्वी निगरानी कार्यक्रम के तहत दिया गया।

इस एप्लिकेशन में बेहतर निगरानी, आपूर्ति श्रृंखला और मूल्य निर्धारण विश्लेषण के साथ-साथ अन्य उद्योगों में कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने वाले फसल कचरे के आवंटन के लिए सैटलाइट डेटा का इस्तेमाल किया जाता है। ये एप्लिकेशन AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर आधारित है – जो भारत में खेतो में लगने वाली आग और पराली जलने की घटना का पता लगाने और निगरानी करने के लिए विकसित की गई हैं। भारत में हर साल सर्दियों में नई फसलों के लिए खेत तैयार करने के लिए मिलियन टन पराली को जलाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता हैं, जिसके कारण देश की राजधानी नई दिल्ली और अन्य हिस्सों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो जाता है।
स्रोत: द हिंदू
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत कंटेनर शिपिंग लाइन भारत के ट्रेड गेम को कैसे बदल सकती है?

भारत ने अपने कंटेनर ट्रेड पर फिर से कंट्रोल पाने के लिए एक बड़ा कदम…

32 mins ago

इस पोर्ट को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में साल का सबसे स्वच्छ पोर्ट चुना गया

भारत के स्वच्छता और सतत विकास अभियान के तहत पारादीप पोर्ट प्राधिकरण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन…

2 hours ago

मणिपुर में नई सरकार बनने की तैयारी, सत्ताधारी पार्टी ने इस नेता को CM पद के लिए चुना

कई महीनों की राजनीतिक अनिश्चितता के बाद मणिपुर में नई सरकार का गठन होने जा…

3 hours ago

रक्षा विभाग में नए निदेशक की नियुक्ति को एसीसी की मंजूरी

वरिष्ठ नौकरशाही नियुक्तियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण निर्णय में, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने…

3 hours ago

13वां भारत-किर्गिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर-XIII असम में

भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर का 13वां संस्करण 4 से 17…

17 hours ago

असम सरकार दरांग राजा की विरासत को संरक्षित करेगी

असम सरकार ने 02 फरवरी 2026 को कोच वंश के दरांग राजाओं की विरासत के…

17 hours ago