Categories: Uncategorized

देश में सोलर रूफटॉप स्थापित करने में गुजरात ने हासिल किया पहला स्थान

गुजरात देश में छत पर सोलर पैनल लगाने के मामले में 64% सौर रूफटूफ स्थापित करने के साथ छत पर सौर पैनल लगाने वाले राज्यों की सूची में पहले स्थान पर है। राज्य में 2 मार्च, 2020 तक छतों पर लगभग 50,915 पैनल लगाए जा चुके हैं। गुजरात सरकार 2022 तक इस योजना के तहत लगभग आठ लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कवर करने के लिए “सूर्य गुजरात” अभियान चला रही है। महाराष्ट्र इसी तारीख तक राज्य में लगभग 5,513 रूफटूफ सौर पैनल लगाने के साथ राज्यों की सूची में दूसरे स्थान पर है। पूरे देश में अब तक 322 मेगावाट क्षमता वाले लगभग 79,950 सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
गुजरात सरकार घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए सब्सिडी में विशेष छूट दी जा रही है, जिसमे 3 kWh क्षमता तक की परियोजनाओं पर 40% तक की सब्सिडी, जबकि 3 और 10 kWh की क्षमता वाली परियोजना के लिए 20% सब्सिडी सहायता प्रदान की जा रही है।

क्या है सोलर रूफटॉप?

सोलर रूफटॉप, सौर पैनल होते है जिन्हें को वाणिज्यिक, संस्थान या आवासीय भवनों की छतों के ऊपर लगाया जाता है। वे सूर्य से उत्सर्जित प्रकाश ऊर्जा को लेकर इसे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। इस सेटअप को सौर रूफटॉप फोटो-वोल्टाइक सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है। यह ऊर्जा के स्वच्छ, पर्यावरण के अनुकूल रूप का उत्पादन करता है, जिसका अर्थ है कि यह किसी भी प्रकार के प्रदूषण या हानिकारक गैसों का उत्पादन नहीं करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.
  • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जिसे एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है.
  • गुजरात के पास नवगाम में नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है.
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

    दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

    3 weeks ago

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    2 months ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    2 months ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    2 months ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    2 months ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    2 months ago