Categories: Uncategorized

गुजरात में कोयला क्षेत्र पर मंथन के लिए “चिंतन शिविर” का किया गया आयोजन

गुजरात के केवडिया में कोयला क्षेत्र पर मंथन करने के लिए “चिंतन शिविर” आयोजित किया गया। ये सत्र कोयला क्षेत्र को आगे ले जाने के उपायों पर फोकस था। सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने की और उन्होंने कहा है कि भारत वित्‍त वर्ष 2023-24 से थर्मल कोल (ताप विद्युत संयंत्रों में उपयोग आने वाला कोयला) का आयात करना बंद कर देगा

“चिंतन शिविर” की प्रमुख बाते:
  • सत्र में कोयला क्षेत्र के सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई और इन मुद्दों को नवाचारी समाधानों की मदद से हल करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।
  • प्रतिभागियों ने वित्त वर्ष 2023-24 तक कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के एक बिलियन टन उत्‍पादन लक्ष्‍य की प्राप्ति के उपायों पर भी चर्चा की.
  • सीआईएल, कैप्टिव और वाणिज्यिक खनिकों को 2030 तक अधिक कोयला निकालने में सक्षम बनाने के लिए कोयला मंत्रालय, भारतीय रेल तथा जहाजरानी मंत्रालय के साथ तालमेल करेगा।
  • कोयला उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा, स्थिरता आदि में कोयला कंपनियों द्वारा किए गए उपायों की सराहना करने के लिए “कोयला मंत्री पुरस्कार” भी शुरू किया जाएगा।
  • शिविर में स्‍थायी खनन, पर्यावरण संरक्षण, स्‍वच्‍छ कोयला प्रौद्योगिकी उपयोग तथा कोयला खनन क्षेत्र में लगे सभी हितधारकों को सहायता प्रदान करने के लिए रणनीतियां विकसित की गईं।
  • यह प्रस्‍ताव भी दिया गया है कि सीआईएल वित्‍त वर्ष 2023-24 तक 5 गीगावॉट सौर विद्युत का उत्‍पादन कर सकती है और 2030 तक 50 मिलियन टन कोयले का गैसीकरण करके अपना विस्‍तार कर सकती है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय कोयला और खान मंत्री: प्रह्लाद जोशी
  • कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष: अनिल कुमार झा
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

2 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

2 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

2 hours ago

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे – आगे क्या?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ…

2 hours ago

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

6 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

21 hours ago