वित्त मंत्रालय ने कहा कि जनवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह सालाना आधार पर 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह किसी महीने में अब तक का दूसरा बड़ा संग्रह है। चालू वित्त वर्ष में तीन महीने ऐसे रहे, जब संग्रह 1.70 लाख करोड़ रुपये या उससे अधिक रहा।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि जनवरी 2024 में (31-01-2024 की शाम पांच बजे तक) जमा सकल जीएसटी राजस्व 1,72,129 करोड़ रुपये है, जो जनवरी 2023 में एकत्रित 1,55,922 करोड़ रुपये के राजस्व से 10.4 प्रतिशत अधिक है।
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान कुल सकल जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत बढ़ा है। इन 10 महीनों में यह आंकड़ा एक साल पहले के 14.96 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे अधिक मासिक जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
लोकसभा ने 24 मार्च, 2026 को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 पारित…
सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में बदलाव करते हुए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाई है, पात्रता नियमों…
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने उपभोग, निवेश और निर्यात के आधार पर भारत के वित्त वर्ष…
भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए, केरल स्थित स्टार्टअप स्पेसटाइम 4डी द्वारा…
मीडिया अधिकारों, प्रायोजनों और क्रिकेट के प्रभुत्व के बल पर भारत की खेल अर्थव्यवस्था 2025…
ओपनएआई ने अपने एआई संचालन को विस्तार देने के लिए किरण मणि को एशिया-प्रशांत क्षेत्र…