Categories: Appointments

जीएसएमए ने भारती एयरटेल के समूह सीईओ, गोपाल विट्टल को उपाध्यक्ष चुना

वैश्विक उद्योग निकाय जीएसएमए ने भारती एयरटेल समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल को 01 जनवरी से दो साल के के लिए अपने निदेशक मंडल का उपाध्यक्ष चुना है। दूरसंचार परिचालक कंपनी ने यह जानकारी दी। टेलीफोनिका समूह के सीईओ जोस मारिया अल्वारेज-पैलेट लोपेज, जीएसएमए बोर्ड के अध्यक्ष बने रहेंगे।

 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

 

एयरटेल ने एक बयान में कहा कि जीएसएमए ने एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2024 तक दो साल के कार्यकाल के लिए जीएसएमए निदेशक मंडल के नए सदस्यों को चुना है। जीएसएमए बोर्ड ने भारती एयरटेल समूह के सीईओ गोपाल विट्टल को उपाध्यक्ष चुना है। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील मित्तल ने जनवरी 2017 से दिसंबर 2018 तक जीएसएमए के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। जीएसएमए बोर्ड में 26 सदस्य हैं जिसमें रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमेन के साथ-साथ छोटे स्वतंत्र परिचालकों सहित वैश्विक मोबाइल परिचालकों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • जीएसएमए मुख्यालय स्थान: लंदन, यूनाइटेड किंगडम;
  • GSMA अध्यक्ष: स्टीफन रिचर्ड;
  • GSMA की स्थापना: 1995।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago