Categories: National

21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हुआ भूजल कानून

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को संसद को जानकारी दिया कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भूजल कानून को लागू किया है। इस कानून में वर्षा जल संचयन का प्रविधान शामिल है। लोकसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपयुक्त भूजल कानून बनाने में सक्षम बनाने के लिए माडल विधेयक तैयार किया है।

 

वर्षा जल संचयन मॉडल लागु करने वाले राज्य:

मंत्रालय के अनुसार अब तक जिन 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने माडल विधेयक की तर्ज पर भूजल कानून को लागू किया है इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बंगाल, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।

एससी क्षेत्रों में 60% ग्रामीण परिवारों को नल का जल:

इसके तहत अनुसूचित जाति (एससी) बहुल क्षेत्रों में 60 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल का पानी उपलब्ध कराया किया गया है। अनुसूचित जाति-केंद्रित/बहुल बस्तियों में 2,18,06,280 ग्रामीण परिवारों में से 1,32,64,760 को नल के पानी के कनेक्शन दिए गए हैं।

कृषि क्षेत्र में भूजल का वृहत उपयोग:

भारत सिंचाई हेतु मुख्य रूप से भूजल पर निर्भर है और यह भूजल की कुल वैश्विक मात्रा के एक बड़े भाग का उपयोग कर रहा है। क्योंकि देश में लगभग 70% खाद्य उत्पादन नलकूपों की सहायता से किया जाता है।

भूजल संकट:

  • कृषि का भूजल पर यह अत्यधिक निर्भरता भूजल संकट को जन्म दे रही है। भूजल संरक्षण हेतु एक समग्र कार्ययोजना की आवश्यकता है।
  • इसी सन्दर्भ में यूनेस्को ने 2018 में ‘विश्व जल विकास रिपोर्ट’, में भारत को विश्व का सबसे बड़ा भूजल उपयोग करने वाला देश बताया था।

 

Find More National News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: चुनाव प्रचार के नए नियम, अब जरूरी होगा प्री-सर्टिफिकेशन!

चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए सख्त…

2 hours ago

विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026: बदलते जलवायु में मौसम विज्ञान की बढ़ती भूमिका

विश्व मौसम विज्ञान दिवस हर वर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन मौसम…

2 hours ago

भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता बने नरेंद्र मोदी: पूरी कहानी

भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले…

3 hours ago

शहीद दिवस 2026: भगत सिंह का बलिदान और प्रेरणादायक जीवन

भारत में शहीद दिवस 23 मार्च 2026 को मनाया जाता है, जिसमें भगत सिंह, शिवराम…

4 hours ago

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को यूके में अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस 2026: परंपरा, संस्कृति और एकता का उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस (International Nowruz Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह…

2 days ago