Categories: Uncategorized

ग्रीस ने 2020 के टोक्यो आयोजकों को सौपीं ओलंपिक मशाल

कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते इस साल के ओलिंपिक खेलों पर मंडरा रहे स्थगित होने के खतरे के बीच ग्रीस ने बंद दरवाजों के अंदर आयोजित किए गए समारोह में टोक्यो 2020 के आयोजकों को ओलंपिक मशाल सौंप दी है। पैनथैनेसिक स्टेडियम में 25 साल पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों का आरंभ हुआ था।ओलंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन कैटरीना स्टेफनिडी ने पैनथैनेसिक स्टेडियम के अंदर ओलंपिक ‘अग्निकुंड को प्रज्ज्वलित किया। एथेंस के प्रतिष्ठित पैनाथेनिक स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में ग्रीस या जापान के द्वारा आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह शामिल नहीं थे। पिछले सप्ताह प्राचीन ओलंपिया में मशाल प्रज्जवलित करने का समारोह भी दर्शकों के बिना आयोजित किया गया था।
हेलेनिक ओलंपिक समिति के अध्यक्ष स्पाइसर कैप्रालोस ने टोक्यो आयोजन समिति का प्रतिनिधित्व कर रहे नाओको इमोतो के हाथों को मशाल सौंपी, जो मशाल को जलाकर उसे आगे ले गए। टोक्यो ओलंपिक खेलों को 24 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। हालांकि, कई एथलीटों ने महामारी कोरोनावायरस के विश्व फैलने के बावजूद किए जा रहे इस आयोजन पर चिंता जताई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान की राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन; जापान के पीएम: शिंजो आबे.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Sikkim रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चुंगथांग-लाचेन एक्सिस और ताराम चू ब्रिज का उद्घाटन किया

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 26 फरवरी, 2026 को उत्तरी सिक्किम में ठीक…

27 mins ago

अंतरराष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस 2026

अंतरराष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस हर वर्ष 27 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस जलवायु…

2 hours ago

ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच ‘खुली जंग’ का ऐलान

पाकिस्तान ने “ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक़” नाम से एक बड़ा सीमापार सैन्य अभियान शुरू किया है,…

3 hours ago

विश्व NGO दिवस 2026: 27 फरवरी का महत्व आपकी सोच से कहीं अधिक क्यों है

विश्व एनजीओ दिवस 2026 शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। यह वैश्विक दिवस गैर-सरकारी…

4 hours ago

भारत-इज़राइल में अब ‘स्पेशल स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’

भारत और इज़राइल ने 25–26 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा के…

4 hours ago

चंद्रशेखर आज़ाद की 95वीं पुण्यतिथि: वह क्रांतिकारी जिसने आत्मसमर्पण से बेहतर शहादत को चुना

भारत ने 27 फरवरी 2025 को चंद्रशेखर आज़ाद का 95वां शहीदी दिवस मनाया, जो भारतीय…

5 hours ago