वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के स्टार्टअप को अमेरिकी निवेशकों से जोड़ने के लिये यहां ‘सेतु’ (बदलाव और हुनरमंद बनाने के लिये उद्यमियों को समर्थन) नाम से पहल शुरू की। सेतु को अमेरिका में स्थित उन निवेशकों एवं संरक्षकों के बीच भौगोलिक बाधाओं को दूर के लिये तैयार किया गया है जो भारत में उद्यमिता और उभरते स्टार्टअप में निवेश करने को इच्छुक हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बैठक में भारतीय स्टार्टअप को शुरुआती दिनों में समर्थन देने के उपायों पर जोर रहा। इस पहल के जरिये भारत में स्टार्टअप को संरक्षण और सहायता के साथ अमेरिका स्थित निवेशकों और स्टार्टअप के दिग्गजों को जोड़ा जाएगा। इसमें वित्तपोषण, बाजार पहुंच और वाणिज्यिकरण शामिल है। स्टार्टअप इंडिया पहल ‘मार्ग’ (संरक्षण, परामर्श, सहायता, मजबूती और वृद्धि) कार्यक्रम के तहत ‘मेंटरशिप पोर्टल’ के माध्यम से संबंधित पक्षों के बीच बातचीत को समर्थन दिया जाएगा।
एक अनुमान के अनुसार, लगभग 90 प्रतिशत स्टार्टअप और आधे से अधिक अच्छी तरह से वित्तपोषित स्टार्टअप अपने शुरुआती दिनों में विफल हो जाते हैं। इसमें कारोबार को संभालने में अनुभव की कमी एक प्रमुख मुद्दा है। वास्तव में संस्थापकों को निर्णय लेने और नैतिक समर्थन के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।
Find More News Related to Schemes & Committees
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…