सरकार ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान देश में निजी उपयोग और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक से 17 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। बीते वित्त वर्ष में निजी उपयोग और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक से 14.71 करोड़ टन सूखा कोयले का उत्पादन किया था, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 11.6 करोड़ टन कोयला उत्पादन से 26 फीसदी ज्यादा था।
कोयला ब्लॉक आवंटी 2024-25 के लिए 170 मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने को लेकर आशावादी हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान नई खदानों के परिचालन की योजनाओं की समीक्षा की गई।
बीते वित्त वर्ष के कुल 14.72 करोड़ टन कोयला उत्पादन में बिजली क्षेत्र की निजी उपयोग वाली खानों ने 12.13 करोड़ टन का उत्पादन किया था, गैर-बिजली क्षेत्र की निजी उपयोग वाली खानों में 84 लाख टन कोयला उत्पादन किया। वाणिज्यिक खानों में 1.75 करोड़ टन कोयले का उत्पादन हुआ।
बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी एमजंक्शन द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 की अप्रैल-फरवरी अवधि के दौरान, देश का कोयला आयात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 227.93 मिलियन टन से बढ़कर 244.27 मिलियन टन हो गया।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष…
अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस (International Nowruz Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह…
विश्व हिमनद दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी…
फरवरी 2026 में भारत के आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (Index of Eight Core Industries…
अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य…
राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के साथ पर्यावरण…