Categories: Economy

केंद्रीय कर्मियों के लिए जनरल पीएफ पर ब्याज दर की घोषणा

सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के PF पर ब्याज दरों को बरकरार रखा है। वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर तिमाही के लिए ब्याज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ इकॉनमिक अफेयर्स ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि सूचित किया जाता है कि वित्त वर्ष 2023-2024 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए जनरल पब्लिक फंड (GPF) के सब्सक्राइबर्स के लिए ब्याज दरों को 7.1 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। जनरल प्रोविडेंट फंड और अन्य मिलते जुलते फंड्स के लिए 1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक के लिए 7.1 फीसदी का ब्याज दर प्रभावी किया जा रहा है।

 

लगातार 16वीं तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर नहीं बढ़ी

2023 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए सरकार ने जीपीएफ और मिलेजुले फंड पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 16वीं तिमाही है जब जीपीएफ और मिलेजुले फंड्स पर ब्याज दर नहीं बढ़ाई गई है। बता दें कि जीपीएफ और मिलेजुले फंड्स की ब्याज दरें सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) की ब्याज दर को फॉलो करती हैं। ऐसे में पीपीएफ की ब्याज दर बढ़ने पर इन फंड की ब्याज दर भी बढ़ती है। वित्त मंत्रालय ने दिसंबर तिमाही के लिए पीपीएफ की ब्याज दरें नहीं बढ़ाई हैं।

 

जनरल पीएफ क्या है और यह किसे मिलता है?

जनरल भविष्य निधि (GPF) केवल सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। जीपीएफ के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन का तय प्रतिशत सामान्य भविष्य निधि में योगदान करना होता है। इसलिए, रोजगार अवधि के दौरान जमा हुई कुल राशि का भुगतान कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय किया जाता है। वित्त मंत्रालय हर तिमाही में इस जीपीएफ पर ब्याज दर में संशोधन करता है।

 

ईपीएफ पर ब्याज दर कितनी है?

कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ जमा राशि पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15% की नई ब्याज दर लागू होगी। कर्मचारी भविष्य निधि खाते पर ब्याज दर वर्ष में केवल एक बार यानी संबंधित वित्तीय वर्ष के 31 मार्च को मिलती है। केंद्र सरकार ने ईपीएफओ को 2022-23 के लिए 8.15% की दर से ब्याज जमा करने की मंजूरी दे दी है।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का निधन, फैंस के बीच दुख भरी खबर

प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…

1 hour ago

NHAI ने अप्रैल 2026 से FASTag वार्षिक पास शुल्क बढ़ाया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…

2 hours ago

ऑस्कर 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं की पूरी सूची

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को…

2 hours ago

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों को मिला सम्मान, देखें फुल लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…

3 hours ago

ऑस्कर 2026: ‘Hamnet’ के लिए जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

एक्ट्रेस जेसी बकले (Jessie Buckley) ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया…

5 hours ago

Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

माइकल बी जॉर्डन ने 98th Academy Awards में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार जीता।…

7 hours ago