Categories: Business

सरकार ने शून्य ब्याज वाले वित्तीय उत्पादों को ‘प्रतिभूति’ घोषित किया

सरकार ने सामाजिक शेयर बाजार स्थापित करने की तैयारियों के बीच गैर-लाभकारी संस्थानों के मामले में शून्य ब्याज वाले वित्तीय उत्पादों (जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इन्स्ट्रूमेंट) को प्रतिभूति घोषित किया है। ‘जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इन्स्ट्रूमेंट’ से आशय ऐसे उत्पाद से है जिसे गैर-लाभकारी संगठन (एनपीओ) ने जारी किया है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये उत्पाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों से संचालित होंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)



प्रमुख बिंदु:


  • सामाजिक शेयर बाजार (एसएसई) भारत में एक नया विचार है। इस प्रकार के एक्सचेंज का उद्देश्य निजी और गैर-लाभकारी क्षेत्र को पूंजी प्राप्त करने का विकल्प उपलब्ध कराना है।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 के बजट भाषण यह प्रस्ताव किया था।
  • एसएसई मौजूदा शेयर बाजार में एक अलग खंड होगा।
  • अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने प्रतिभूति अनुबंध (नियमन) कानून, 1956 को ध्यान में रखकर ‘जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इन्स्ट्रूमेंट’ को प्रतिभूतियों के रूप में घोषित किया है।
  • सेबी के निदेशक मंडल ने सितंबर 2021 में सामाजिक उद्यमों द्वारा पूंजी जुटाने को लेकर एसएसई के लिये विधान को मंजूरी दी थी।
  • नियामक ने इस बारे में कार्यकारी समूह और तकनीकी समूह का गठन किया था। उनकी सिफारिशों के आधार पर एसएसई गठित करने के नियम बनाये गये।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • वित्त मंत्री, भारत सरकार: निर्मला सीतारमण

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

5 hours ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

6 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

7 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

7 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

8 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

9 hours ago